Mahindra XUV 3XO – महिंद्रा ने लॉन्च की दमदार फ़ीचर्स के साथ अब तक की सबसे सस्ती SUV, जानें दाम

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बीते सोमवार को सबसे सस्ती SUV Mahindra XUV 3XO लॉन्च करके पूरे ऑटोमोबाइल सेक्टर में खलबली सी मचा दी है। इस गाड़ी के बाज़ार में आने से मिडिल क्लास वर्ग सबसे ज्यादा खुश होगा और ऐसा इसलिए क्योंकि अब उसे सस्ते दाम में शानदार फीचर्स के साथ भौकाल दिखाने वाली SUV ख़रीदने का मौका मिलेगा। Mahindra XUV 3XO भले ही दाम में कम है पर फीचर्स और इंजन के मामले में यह कार बड़ी-बड़ी SUV को कड़ी टक्कर देती है।

Mahindra XUV 3XO
Mahindra XUV 3XO launched on 29th April

Mahindra XUV 3XO Features

अगर बात करें Mahindra XUV 3XO के बेहतरीन फीचर्स कि तो सबसे पहला फीचर है इसमें लगा हुआ बड़ा पैनोरमिक सनरूफ। इसके आलावा इसमें ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक भी दिया हुआ है। महिंद्रा के ही दुसरे मॉडल XUV 700 की तरह ही इसमें भी शानदार 23.7 डिग्री तक की विज़िबिलिटी मिलती है। इसके साथ ही साथ इसमें तीन स्मार्ट स्टीयरिंग मोड्स भी देखने को मिलते हैं। वहीं इसमें लेवल 2 ADAS सिस्टम भी मौजूद है।

Mahindra XUV 3XO Price in India

Mahindra XUV 3XO महिंद्रा की सबसे सस्ती कारों में से एक है। ये कुल 9 वैरिएंट में उपलब्ध होगी। इसकी शुरुआती MX 1 वैरिएंट कि क़ीमत मात्र 7.49 लाख रूपए है। वहीं इसका सबसे महंगे AX7L वैरिएंट की क़ीमत 15.49 लाख रूपए है। ये एक पेट्रोल मोटर और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाला वैरिएंट है जिसके कारण इसकी क़ीमत और वैरिएंट की तुलना में ज्यादा है।

Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO Safety Features

Mahindra XUV 3XO में सेफ्टी का अच्छा खासा ध्यान रखा गया है। अमुमन इन कीमतों में आने वाली कारों में 2 से ज़्यादा एयरबैग नहीं दिए जाते हैं पर इसमें सेफ्टी का ध्यान रखते हुए 6 एयरबैग दिए गए हैं। इसके आलावा 360 डिग्री सराउंड कैप्चर करने वाले कैमरे के साथ में ब्लाइंड व्यू मॉनिटर भी दिया गया है।

How to Book Mahindra XUV 3XO

अगर आप भी महिंद्रा XUV 3XO ख़रीदने की सोच रहे हैं तो आप इसकी बुकिंग 15 मई से अपने नज़दीकी महिंद्रा शोरूम से करा सकते हैं। वहीं कार की डिलीवरी 26 मई से शुरू हो जाएगी तो अगर आप भी इस ज़बरदस्त SUV को अपने घर लाना चाहते हैं तो आपको इसकी बुकिंग निर्धारित दिनांक से शुरू होते ही करा लेनी चाहिए।

ये भी पढ़ें : Hero Splendor Plus : 20 सालों से भारतीय मिडिल क्लास की पहली पसंद है ये बाइक, जानें क्यों

Leave a Comment

Akshay Kumar’s Welcome to the Jungle will be flop, Here’s five reasons for it 5 most anticipated movies of 2024 that will bring tsunami at the box office How To Block Spam Calls: स्पैम कॉल को कैसे करें ब्लॉक Akshay Kumar’s 5 Upcoming Movies which can be a big money spinner at the box-office Top Hollywood Actors Who Perform Their Own Stunts