सपा प्रमुख Akhilesh Yadav ने बताया, सरकार बनने पर कौन से काम किए जाएंगे !

2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जहां एक तरफ पीएम मोदी भाजपा की तरफ से मोर्चा संभाले हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर सपा मुखिया Akhilesh Yadav भी यूपी वासियों को लुभाने के लिए चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं और लगातार रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बदायूं के नाधा में चुनावी सभा को संबोधित किया।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

जनता करेगी भाजपा का सफाया

अपने संबोधन के दौरान Akhilesh Yadav ने भाजपा पर राजनीतिक हमला बोलते हुए कई अहम बातें कहीं। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश ने कहा कि तीसरे चरण के मतदान में मतदाता भाजपा का सफाया करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि इनका 10 सालों का हिसाब देखें तो इनकी सभी बातें झूठ निकलेगी।

Akhilesh Yadav ने उठाया किसान और युवाओं का मुद्दा

अपने संबोधन के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने युवाओं के रोजगार और किसानों की आमदनी की बात भी कही। उन्होंने कहा कि इनका वायदा था कि युवाओं को रोजगार देंगे और किसानों की आय को डबल करेंगे पर इनमें से कुछ भी नहीं हुआ। ना ही किसान की आय डबल हुई और ना ही युवाओं को रोजगार मिल सका। अखिलेश ने कहा – ‘किसान परेशान है और महंगाई के चलते सरकार पैदावार का मूल्य नहीं दे पा रही है’.

किसान आंदोलन का किया जिक्र

भाजपा पर वार करते हुए अखिलेश ने किसानों का मुद्दा काफी पुरजोर तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहने वाले ही तीन काले कानून ले आए। ये उनकी साजिश थी कि किसानों की जमीन पर कब्जा कर लें और पैदावार भी छीन लें लेकिन किसान दिल्ली में डट गए और सरकार को ये कानून वापस लेने पड़े।

एमएसपी को देंगे कानूनी रूप

सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने कहा कि इनका वादा था किसानों का कर्ज माफ होगा पर उद्योगपतियों का कर्ज तो माफ कर दिया लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। कर्ज माफ़ी भी हम लोग करेंगे। यह वही लोग हैं जो एमएसपी की गारंटी नहीं दे रहे हैं। इंडिया गठबंधन समाजवादी सरकार बनने के बाद एमएसपी का कानूनी हक दिलाएंगे। इस दौरान अखिलेश ने कोविड वैक्सीन को लेकर भी भाजपा पर हमला बोला।

इस दौरान कई वरिष्ठ नेताओं ने भी चुनावी सभा को संबोधित किया। सपा के महासचिव शिवपाल सिंह यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी, सपा प्रत्याशी आदित्य यादव ने भी जनसभा को संबोधित किया। सभा में सपा नेता लक्ष्मण यादव, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, पूर्व मंत्री ओमकार सिंह यादव, जावेद आब्दी, आशीष यादव, सहसवान नगर पालिका के चेयरमैन मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें – टुकड़े-टुकड़े गैंग का सुल्तान बनती जा रही है कांग्रेस पार्टी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Leave a Comment

Akshay Kumar’s Welcome to the Jungle will be flop, Here’s five reasons for it 5 most anticipated movies of 2024 that will bring tsunami at the box office How To Block Spam Calls: स्पैम कॉल को कैसे करें ब्लॉक Akshay Kumar’s 5 Upcoming Movies which can be a big money spinner at the box-office Top Hollywood Actors Who Perform Their Own Stunts