Site icon Quest Hour

टुकड़े-टुकड़े गैंग का सुल्तान बनती जा रही है कांग्रेस पार्टी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी को टुकड़े-टुकड़े गैंग का सुल्तान बताया है, उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘विपक्षी पार्टी देश को बांटना, तोड़ना और कमजोर करना चाहती है।

कर्नाटक में सत्ता में बैठी कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस को चुनाव में मदद पहुंचाने के लिए प्रदेश से सैकड़ों करोड़ का कालाधन देश भर में भेजा जा रहा है। कांग्रेस पार्टी की लूट के कारण प्रदेश का सरकारी खजाना खाली हो गया है। प्रदेश में विकास और जन कल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी गई हैं।

पीएम मोदी ने कांग्रेस को बताया टुकड़े-टुकड़े गैंग का सरगना

कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर सबसे कड़ा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चुनाव में मदद करने के लिए सैकड़ों करोड़ काला धन कर्नाटक से देश भर में भेजा जा रहा है। कांग्रेस शासन का यही मॉडल है। पार्टी की इसी लूट के कारण राज्य का सरकारी खजाना खाली है। विकास और कल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी गई हैं।

महाराजा कॉलेज मैदान में आयोजित चुनावी रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह वह भूमि है जहां की माताएं अपने बच्चों को सेना में भेजने का सपना देखती है, जबकि कांग्रेस पार्टी देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग का सुल्तान बनते जा रही है।

Exit mobile version