Radhika Khera ने इन 2 वज़हों से छोड़ी कांग्रेस, मोदी को लेकर कही बड़ी बात

Radhika Khera : चुनावी सीजन में नेताओं का एक दल से दूसरे दल में आना-जाना लगा रहता है पर अजब-गजब स्थिति तब बनती है जब किसी एक दल के तमाम बड़े नेता दूसरे दल में शामिल होने लगें। दरअसल वर्तमान में ऐसा ही हो रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस के एक के बाद एक तमाम बड़े नेता व पार्टी प्रवक्ता कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस फेहरिस्त में ताज़ा नाम जुड़ा है Radhika Khera का..

Radhika Khera ने ज्वाइन की भाजपा

Radhika Khera
Radhika Khera joins BJP along with actor Shekhar Suman

आज तीसरे चरण की वोटिंग के बीच बीजेपी मुख्यालय में Radhika Khera और एक्टर शेखर सुमन ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और मीडिया सहप्रभारी संजय मयूख मौजूद रहे। बीजेपी ज्वाइन करने के दौरान पूर्व कांग्रेस नेता Radhika Khera ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर मैं विकसित भारत में अपना छोटा सा योगदान दे पाउंगी। राधिका ने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद किया। इसके साथ ही पूर्व कांग्रेस नेता ने कहा कि “आज की कांग्रेस महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है बल्कि राम विरोधी और हिन्दू विरोधी कांग्रेस है”.

हाल ही में छोड़ी थी कांग्रेस

आपको बता दें Radhika Khera ने हाल ही में कांग्रेस को अलविदा कह दिया था और पार्टी छोड़ते हुए उन्होंने कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। अपने इस्तीफे में राधिका ने पार्टी नेता द्वारा बदसलूकी करने और राम मंदिर का भी जिक्र किया था। ज्ञात हो कि कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया संयोजक और प्रवक्ता रहीं Radhika Khera 27 मार्च को अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने गई थीं जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर साझा की थी जिसके बाद कांग्रेस के कई बड़े नेता ने इस पर अपनी आपत्ति व्यक्त की थी।

Radhika khera congress

इसके अलावा उनके साथ छत्तीसगढ़ के रायपुर पार्टी ऑफिस में कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अभद्रता करने की कोशिश की। जिसकी शिकायत उन्होंने राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे सहित तमाम बड़े नेताओं को बताया परन्तु आरोपियों के खिलाफ पार्टी की तरफ़ से किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। जिससे तंग आकर Radhika Khera ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया।

बीते दिनों कई बड़े नेताओं ने छोड़ी कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी के लिए ये चुनाव जितना बाहरी तौर पर चुनौतीपूर्ण है उतना ही पार्टी के भीतर चल रही उधेड़बुन भी समय-समय पर पार्टी के लिए सिर दर्द की वजह बन रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि बीते कुछ माह में ही पार्टी के कई क़द्दावर नेताओं ने कांग्रेस छोड़ अन्य पार्टियों का दामन थाम लिया। इनमें गौरव वल्लभ, आचार्य प्रमोद कृष्णम, संजय निरुपम और दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली जैसे बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। अब इस कड़ी में Radhika Khera का नाम भी जुड़ गया है।

यह भी पढ़ें: सपा प्रमुख Akhilesh Yadav ने बताया, सरकार बनने पर कौन से काम किए जाएंगे !

Leave a Comment

Akshay Kumar’s Welcome to the Jungle will be flop, Here’s five reasons for it 5 most anticipated movies of 2024 that will bring tsunami at the box office How To Block Spam Calls: स्पैम कॉल को कैसे करें ब्लॉक Akshay Kumar’s 5 Upcoming Movies which can be a big money spinner at the box-office Top Hollywood Actors Who Perform Their Own Stunts